IPL 2026 में RCB की घर वापसी, चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर होंगे मुकाबले

बेंगलुरु। आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी फैंस के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। कर्नाटक सरकार ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर से मैच आयोजित करने की मंजूरी दे दी है। पिछले साल भगदड़ की घटना के बाद यहां मुकाबलों पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी, जिससे फैंस को निराशा हुई थी।

सरकार ने साफ किया है कि इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। स्टेडियम की कुल क्षमता के बराबर ही टिकट बेचे जाएंगे और ओवरबुकिंग नहीं होगी। डिजिटल टिकटिंग सिस्टम को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल, बेहतर भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

आईपीएल 2026 का आगाज मार्च के अंत में होने की संभावना है। घरेलू मैदान पर वापसी से आरसीबी को मनोबल मिलेगा और फैंस एक बार फिर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाल जर्सी में चीयर कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *